आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
एक-दूसरे का सहारा बनते दृष्टिहीन लोग
अफ्रीका में सहारा रेगिस्तान के निचले हिस्से में क़रीब 10 करोड़ लोग ऐसे हैं जो देख नहीं सकते.
ये आंकड़े, इंटरनेशनल एजेंसी फ़ॉर प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस के हैं. युगांडा में ही क़रीब 30 लाख लोग ऐसे हैं जो बिल्कुल भी देख नहीं सकते या उन्हें देखने में दिक्कत होती है.
वैसे तो युगांडा के कई लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं लेकिन ग्रामीण इलाक़ों में रहने वाले लोगों को आंखों का इलाज करवाने में समस्या होती है.
बीबीसी संवाददााता एग्नेस पेंडा ने पूर्वी युगांडा की एक ऐसी बस्ती का दौरा किया जहां दृष्टिबाधित लोगों ने साथ आकर एक दूसरे की मदद करने का फ़ैसला किया. देखिए ये रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित