आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बिहार विधानसभा चुनाव में लेफ़्ट पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार दिव्या गौतम का इंटरव्यू
दिव्या गौतम पटना में दीघा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार हैं.
वह सीपीआई(एमएल) से ताल्लुक रखती हैं और लेफ़्ट पार्टी की इकलौती महिला कैंडिडेट भी.
दिव्या लंबे समय से वाम राजनीति से जुड़ी हुई हैं. पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में आइसा की कैंडिडेट भी रह चुकी हैं.
बतौर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर और बिहार सरकार में नौकरी करने के बाद वह पहली बार चुनावी मैदान में हैं.
दिव्या की खुद की पहचान तो है ही, लोग उन्हें बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की बहन के रूप में भी जानते हैं.
तो जहां एक ओर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम महागठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं, वहीं उनके चचेरे भाई और बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू छतरपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.
देखिए, दिव्या गौतम के साथ ये ख़ास बातचीत.
रिपोर्ट: प्रेरणा
शूट/एडिट: सप्त ऋषि
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित