You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान: अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के चिल्ड्रेन वॉर्ड में आग लगने से 14 नवजातों की मौत हो गई.
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक इमरान सिकंदर ने बच्चों की मौत की पुष्टि की है.
इस्लामाबाद ज़िला प्रशासन के मुताबिक, आग अस्पताल के एमसीएच वॉर्ड की तीसरी मंजिल पर लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौक़े पर पहुँच गए.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक, प्रशासन ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बच्चों को आईसीयू में ले जाया गया.
इससे पहले अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने कहा था कि किसी बच्चे की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.
उनके मुताबिक, आग एयर कंडीशनिंग यूनिट में लगी थी और ऑक्सीजन कनेक्शन की वजह से तेज़ी से फैल गई. हादसे के समय वार्ड में 15 बच्चे भर्ती थे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है.
उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़ी ऐसी घटना की भरपाई संभव नहीं है.
उन्होंने मासूम बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुखद घटना से उनका दिल बेहद दुखी है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.