शाहरुख़ को डांस के नाम से टेंशन

अभि,ेक बच्चन, शाहरुख़ ख़ान
प्रकाशित

साल 1995 में आई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने शाहरुख़ ख़ान के करियर को एकदम से बुलंदी पर पहुंचा दिया और वो अपने समकालीन नायकों से कहीं बहुत आगे निकल गए.

यश चोपड़ा बैनर की और आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फ़िल्म को रिलीज़ हुए 19 साल हो गए और शाहरुख़ ख़ान इसे याद कर भावुक हो उठे.

अपनी आगामी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन पर शाहरुख़ ख़ान ने इसे अपने जीवन की यादगार फ़िल्म बताया.

पसंदीदा सीन

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
इमेज कैप्शन, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरूख़ और काजोल की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया गया.

फ़िल्म में अपना पसंदीदा सीन बताते हुए शाहरुख़ बोले, "एक सीन में जब अमरीश पुरी कबूतरों को दाना डाल रहे हैं तब मैं भी पहुंच जाता हूं और कबूतरों को दाना डालने लगता हूं. वो मेरा मनपसंद सीन है."

'हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशक फ़राह ख़ान, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कोरियोग्राफ़र थीं.

उन्होंने बताया, "इस फ़िल्म का गाना रुक जा ओ दिल दीवाने में मैंने शाहरुख़ को बिंदास डांस करने को कहा. एकदम शम्मी कपूर की तरह."

फ़रहा कहती हैं, "उन्होंने ये काम बख़ूबी किया. इस फ़िल्म में शाहरुख़ की ऊर्जा देखने लायक थी. वो बिंदास उछले हैं, कूदे हैं, गिरे हैं. मेरे ख़्याल से उन्हें शूटिंग के दौरान काफ़ी चोट भी लगी."

'डांस से घबराहट'

'हैप्पी न्यू ईयर'

शाहरुख़ ने माना कि आज भी वो डांस के नाम से घबरा जाते हैं. उन्होंने कहा कि डांस उनके लिए तनाव मिटाने का नहीं बल्कि तनाव लाने का ज़रिया है.

अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से जुड़ी उम्मीदों और बॉलीवुड में सौ करोड़ की रेस के सवाल पर शाहरुख़ परेशान हो उठते हैं.

वो कहते हैं, "अब तो हमें अपनी सीमाओं का दायरा बढ़ाना होगा. हमें कम से कम हॉलीवुड सुपरहिट अवतार के कुल व्यापार का कम से कम आधे तक तो पहुंचना होगा."

'हैप्पी न्यू ईयर' दीवाली पर रिलीज़ हो रही है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)</bold>