जेल में वज़न 18 किलो घटा: संजय दत्त

संजय दत्त
इमेज कैप्शन, अपने घर पहुंचने के बाद मीडिया से मिलते संजय दत्त
प्रकाशित

अभिनेता संजय दत्त बुधवार को पुणे की येरवडा जेल से मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पहुंच चुके हैं.

उनकी अपील पर जेल प्रशासन ने संजय दत्त को 14 दिन की फरलो (अस्थायी छुट्टी) दी है.

घर पहुंचकर मीडिया से मुख़ातिब दत्त ने कहा, "मैंने इन छुट्टियों के लिए पांच महीने पहले आवेदन दिया था. मुझे कोई विशेष छूट नहीं मिल रही है. मैंने तो जेल में 18 किलो वज़न कम किया है."

संजय दत्त 1993 मुंबई ब्लास्ट से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 42 महीने की जेल की सज़ा काट रहे हैं.

संजय दत्त

उन्हें 2013 में अदालत के फ़ैसले के बाद जेल भेजा गया.

कानून के मुताबिक़ किसी क़ैदी की छुट्टी की अपील पर यदि जेल प्रशासन राज़ी हो तो उसे फरलो के तहत कुछ दिनों के लिए छुट्टी दी जाती है.

'पीके' में संजय दत्त

संजय दत्त ने, 19 दिसंबर को रिलीज़ हुई आमिर ख़ान की फ़िल्म 'पीके' में एक छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया है.

राजकुमार हीरानी, संजय दत्त, आमिर ख़ान

आमिर ख़ान ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर संजय दत्त जेल से बाहर आते हैं तो वो उन्हें पीके ज़रूर दिखाएंगे.

इस पर संजय दत्त ने कहा, "मैं, आमिर, राजू हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा का शुक्रगुज़ार हूं. मैं पीके ज़रूर देखूंगा."

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>