'पिता मुस्लिम, माँ हिंदू, मैं हिंदुस्तानी'

इमेज स्रोत, AFP
फ़िल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान साल 1998 में हुए काले हिरण के शिकार के आरोप में बुधवार को सलमान ख़ान जोधपुर में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे.
सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा के अलावा उनकी बहन अलवीरा मौजूद थीं.
सलमान ने अपने बयान में कहा, "मुझे इस केस में फँसाया किया जा रहा है, मैंने अपराध नहीं किया."
सलमान ने आगे कहा, "मुझे इस मामले में मेरी सफ़ाई में सबूत पेश करने के लिए मौका दिया जाना चाहिए."
हिंदुस्तानी हैं सलमान

इमेज स्रोत, AFP
सलमान से ये भी पूछा गया कि उनका मज़हब क्या है तो इस सवाल के जवाब में वे बोले, "मेरे पिता मुसलमान हैं, मेरी मां एक हिंदू हैं और मैं एक हिंदुस्तानी हूं."
सलमान ख़ान का बयान रिकॉर्ड करने के बाद मजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई चार मई को होगी.
इस मामले में सलमान को सज़ा होने पर उनकी फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' को काफ़ी नुक़सान होगा.

इमेज स्रोत, EPA
सलमान के ख़िलाफ़ मामला आर्म्स एक्ट के तहत चल रहा है.
साथ ही ये मुद्दा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि काला हिरण संरक्षित प्रजाति का जीव है. सलमान के साथ इस घटना के दौरान सह-कलाकार सैफ़ अली ख़ान, तब्बू और नीलम भी मौजूद थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



























