नरगिस को गूगल डूडल का सलाम

नरगिस दत्त
प्रकाशित

हिंदी फ़िल्मों की बीते दिनों की मशहूर अदाकारा नरगिस दत्‍त के जन्‍मदिन के मौके पर गूगल ने विशेष डूडल बनाकर उन्हें सम्मान दिया है.

नरगिस 1 जून 1929 को कोलकाता में पैदा हुई थीं और उनका असली नाम फातिमा राशिद था.

<link type="page"><caption> नरगिस</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2014/04/140424_bollywood_secret_marriages_pkp" platform="highweb"/></link> ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्म 'तलाश-ए-हक' से की थी.

बाद में उन्होंने महबूब खान की साल 1942 में आई फिल्म 'तमन्ना' में मुख्य किरदार निभाया था.

इसके बाद साल 1940-1960 के बीच उन्होंने कई बड़ी और सफल फिल्मों में काम किया. उनके अभिनय को खूब पसंद भी किया गया.

मदर इंडिया से अलग मुकाम

नरगिस दत्त

साथी कलाकारों में <link type="page"><caption> राज कपूर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2011/04/110407_raj_kapoor_pkp" platform="highweb"/></link> के साथ उनकी जोड़ी काफी सफल रही. हालांकि उनकी फि‍ल्‍म ‘मदर इंडि‍या’ ने उन्‍हें एक अलग मुकाम दि‍लाया.

पहले लोग उनकी खूबसूरती के कायल थे, लेकिन बाद में उनके अभि‍नय क्षमता के भी दीवाने हो गए.

चार दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस अभि‍नेत्री की हसरत डॉक्‍टर बनने की थी.

नरगिस का समाजिक कार्यों से ख़ासा जुड़ाव रहा. वे वर्ष 1980 में राज्यसभा के लिए मनोनीत हुईं.

साल 1981 में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी मौत कैंसर से हुई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>