BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
करोड़ों से खेलने वालों का दिल
 

 
 
जेपी दत्ता
जेपी दत्ता की फ़िल्म से वितरकों को नुक़सान हुआ है
ये पढ़ कर आपको अजीब तो ज़रूर लगेगा. लेकिन ये है कोरी सच्चाई. जेपी दत्ता की उमराव जान को लंदन में सेंसर करवाने की जब बात आई, तो उनकी पत्नी बिंदिया गोस्वामी ने ख़ुद लंदन जाने का प्रस्ताव रखा.

ओवरसीज वितरक ऐडलैब्स ने बिंदिया के लिए फ़र्स्ट क्लास टिकट की व्यवस्था की. जब बिंदिया लंदन से वापस भारत लौटीं तो उन्होंने ऐडलैब्स के पास 2700 पाउंड यानी क़रीब सवा दो लाख रुपए का स्टेटमेंट भेजा.

लेकिन आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि उन्होंने ये स्टेटमेंट फ़िल्म की प्रिंट को सेंसर ऑफ़िस ले जाने के टैक्सी भाड़े के लिए भेजा था.

लगता है बिंदिया ने प्रिंट को सिर्फ़ सेंसर ऑफ़िस का ही दर्शन नहीं करवाया बल्कि उसे पूरे लंदन की सैर करवा दी. वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार.

और जानने वाली बात ये है कि भले ही उमराव जान से वितरकों को करोड़ों का नुक़सान हुआ है जेपी दत्ता ने इसी फ़िल्म से करोड़ों का मुनाफ़ा कमाया है.

उन करोड़ों में से कुछ लाख कम हो जाते तो क्या हो जाता.

हाथी के दाँत

अरशद वारसी को केसी बोकाड़िया ने महीनों पहले अपनी नई फ़िल्म के लिए साइन किया था. ज़ाहिर है उन्हें साइन करते वक़्त कुछ लाख रुपए साइनिंग अमाउंट भी दिया था.

अरशद वारसी
लगे रहो मुन्नाभाई के बाद अरशद वारसी को कई प्रस्ताव मिले हैं

किसी कारणवश ये फ़िल्म शुरू ही नहीं हो पाई. जब केसी बोकाड़िया ने अरशद से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कभी हाँ और कभी ना करके बात घुमा डाली.

जब याद दिलाने पर भी अरशद ने बोकाड़िया ने पैसे नहीं लौटाए, तो बोकाड़िया ने अपने एसोसिएशन इम्पा में अरशद के ख़िलाफ़ शिकायत की.

तब जाकर अरशद मियाँ ने केसी बोकाड़िया के पैसे वापस लौटाए. ये सब तो ठीक है लेकिन कोई केसी बोकाड़िया से भी पूछे कि उन सब रुपयों का उनके पास कोई हिसाब है, जो उन्होंने कई लोगों से ब्याज पर लिए और अभी तक ना तो मूल लौटाए हैं और ना ही ब्याज.

हाथी के दाँत खाने के और, दिखाने के और.

मीडिया की नादानी

धूम:2 की रिलीज़ के बाद मीडिया में ये ख़बर आई कि फ़िल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या के बीच चुंबन दृश्य को लेकर अभिषेक बच्चन बहुत परेशान हैं और नाराज़ भी.

अभिषेक बच्चन
कहा जा रहा है कि आजकल अभिषेक बच्चन परेशान है

लेकिन ये समझना मुश्किल लगता है कि फ़िल्म की रिलीज़ के बाद अभिषेक को इसका पता चले कि फ़िल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या का चुंबन दृश्य है.

अगर मीडिया वालों की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच इन दिनों ज़बरदस्त रोमांस चल रहा है और अगर ऐसा है तो किया अभिषेक को ये जानकारी नहीं होगी.

अभिषेक बच्चन धूम:2 के अहम हिस्सा हैं. दरअसल ये मीडिया के उन लोगों का काम है जो हमेशा यही सोचते रहते हैं कि किस तरह वे अपनी ख़बरों से धूम मचा दें.

ऋतिक और रोशन

जब अभिषेक और ऋतिक की बात निकली तो ये भी बात भी जान लीजिए. धूम:2 की रिलीज़ के तीन दिनों बाद अभिषेक ने ऋतिक को कुछ रोचक बताने के लिए फ़ोन किया.

ऋतिक
ऋतिक और अभिषेक में आजकल पट रही है

चलिए हम बता देते हैं कि अभिषेक ने ऋतिक को क्यों फ़ोन किया. अभिषेक आगरा में किसी फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे.

एक सीन में उन्हें जुड़वा बच्चों के साथ शूटिंग करनी थी. आगरा में उन दो जुड़वा बच्चों के नाम थे ऋतिक और रोशन.

जब अभिषेक ने ऋतिक को ये बात सुनाई तो ऋतिक ने अभिषेक को उन दो बच्चों की उनके (अभिषेक के) साथ फोटो खींच कर लाने को कहा. अब अगर अभिषेक ऋतिक से ख़फ़ा होते तो उन्हें फ़ोन करके ये ख़बर क्यों देते.

दूध का जला

करण जौहर के दूसरे सहायक सोहम शाह तो अलग हो गए हैं. ये तो हम आपको बता ही चुके हैं. अब करण ने सोहम के केबिन में किसी और सहायक को बैठाने से इनकार कर दिया.

करण जौहर
करण जौहर का कई लोगों से मनमुटाव चल रहा है

वो इसलिए क्योंकि उसी केबिन में मुख्य सहायक निखिल आडवाणी भी बैठा करते थे जब वो करण के लिए कल हो ना हो बना रहे थे.

उस फ़िल्म की रिलीज़ के बाद करण और निखिल के विचार नहीं मिले और निखिल ने धर्मा प्रोडक्शन से अपना नाता तोड़ लिया.

निखिल के बाद उस केबिन में बैठने का मौक़ा मिला सोहम शाह को. जिन्होंने करण के लिए काल बनाई. लेकिन इसके बाद करण और सोहम के बीच भी मनमुटाव हो गया और सोहम भी अब करण से अलग हो गए हैं.

करण अब अपने एक अन्य सहायक तरुण मनसुखानी को ब्रेक दे रहे हैं. लेकिन करण ने उन्हें उस केबिन में बैठाने से इनकार कर दिया है जिसका इस्तेमाल कभी निखिल आडवाणी और सोहम शाह ने किया था.

वैसे करण ने तरुण के साथ तीन फ़िल्मों के लिए अनुबंध कर लिया है यानी इस बीच तरुण क़रार नहीं तोड़ पाएँगे. ये ठीक उसी तरह है कि जैसे आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा अपने निर्देशकों के साथ करते हैं.

(कोमल नाहटा का ये कॉलम आपको कैसा लग रहा है. हमें अपनी राय से ज़रूर अवगत कराए. पता है- [email protected])

 
 
अमिताभ बच्चनवादा निभाने के लिए
अमिताभ बच्चन ने बाबुल का गाना सुनाने का वादा निभाने के लिए क्या किया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
झूम उठे धूम-2 के वितरक
18 नवंबर, 2006 | पत्रिका
वाह....वाह सूरज बड़जात्या जी
11 नवंबर, 2006 | पत्रिका
सातवें आसमान पर ऋतिक
28 अक्तूबर, 2006 | पत्रिका
कृष्णा सोबती से एक बातचीत
17 नवंबर, 2006 | पत्रिका
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>