इंडिया बोल: मोदी जीताएंगे या मुश्किलें बढ़ाएंगे?

प्रकाशित
भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार आखिरकार घोषित कर दिया. लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ कुछ और लोगों के तमाम विरोधों के बावजूद मोदी के नाम की घोषणा क्या बीजेपी में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी.
क्या मोदी की उम्मीदवारी बीजेपी के लिए तुरूप का पत्ता साबित होगी या इससे पार्टी का अंदरूनी झगड़ा और बढ़ जाएगा. आप क्या सोचते हैं बीजेपी की इस राजनैतिक पहल पर.
बीबीसी इंडिया बोल में इस सप्ताह शाम साढ़े सात बजे होगी इसी पर चर्चा.
अगर कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो मुफ्त फोन करें 1800 11 7000 या 1800 102 7001
बीबीसी हिंदी फेसबुक पन्ने पर भी आप इस विषय पर अपनी राय दे सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि बीबीसी हिंदी आपसे संपर्क करे तो भेजे अपने नंबर इस ईमेल पते पर [email protected]






















