'पहले शौचालय है फिर देवालय'

नरेंद्र मोदी, दिल्ली, रैली, जापानी पार्क
प्रकाशित

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने एक भाषण में कहा कि उनकी प्राथमिकता पहले शौचालय है फिर देवालय.

इस बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ये समाज का अपमान है और इस पूरे मामले में मंदिर का अनावश्यक इस्तेमाल किया गया है.

गौरतलब है कि ऐसे ही एक बयान पर ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की संघ परिवार ने काफी आलोचना की थी.

आखिर मोदी ने ये बयान अपनी उम्मीदवारी को ध्यान में रखकर दिया है

क्या ये महज राजनैतिक बयान है या ये विकास को लेकर उनकी ईमानदार पहल मानी जाएगी.

इस शनिवार पांच अक्टूबर को बीबीसी इंडिया बोल में होगी इसी पर चर्चा

अगर आप इस कार्यक्रम में सीधे शामिल होना चाहते हैं तो मुफ्त करें 1800 11 7000 या 1800 102 7001

आप अगर चाहते हैं कि बीबीसी आपसे संपर्क करे तो इस इमेल पर अपना नम्बर भेजें [email protected] पर

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और क्लिक करें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>