क्या भारत में नस्लभेद मौजूद है?

इमेज स्रोत, AFP
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने जब से दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन गाँव में कथित ड्रग रैकेट और वेश्यावृत्ति के ख़िलाफ़ पुलिस से कार्रवाई करने को कहा तभी से उन पर और आम आदमी पार्टी के उनके समर्थकों पर नस्लभेद का आरोप लगाया जा रहा है.
ये कहा जा रहा है कि युगांडा और नाइजीरिया के काले लोगों के ख़िलाफ़ नस्लवादी भाषा का इस्तेमाल किया गया.
पर भारत में नस्लभेद की शिकायत पहली बार नहीं की जा रही है. अफ़्रीक़ी मूल के लोगों को शिकायत रही है कि उनसे उनके रंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है.
सवाल है कि क्या भारतीय समाज में नस्ल और रंग को लेकर संवेदना की कमी है?
बताइए अपनी राय बीबीसी इंडिया बोल में इस शनिवार यानी 25 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे.
तो शामिल हों इस कार्यक्रम में और बताएँ क्या है आपकी राय.
आप अपने सवाल हमें [email protected] पर भेज सकते हैं.
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुफ़्त फोन करें. 1800-11-7000 और 1800-10-27001 पर.


























