'घर वापस लौट रही हैं 11 भारतीय नर्सें'

इराक़ में फंसी भारतीय नर्स
प्रकाशित

इराक़ के उत्तरी इलाक़े में स्थित शहर किर्कुक से छुड़ाई गई 11 भारतीय नर्स भारत वापस लौट रही हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूद्दीन ने <link type="page"><caption> ट्वीट </caption><url href="https://twitter.com/MEAIndia" platform="highweb"/></link>कर के बताया है कि ये नर्सें सात फ़रवरी को इरबिल से भारत पहुंच रही हैं.

इससे पहले उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में बताया था कि इन नर्सों को किर्कुक के संघर्ष वाले क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और अब वे इरबिल में सुरक्षित हैं.

भारतीय नर्स, अस्पताल

उन्होंने बताया था कि अधिकारी उन्हें वापस भारत भेजने के इंतज़ाम में लगे हुए हैं. ये सभी नर्सें केरल की हैं.

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी को भी यह सूचना दी है कि किर्कुक से नर्सों को छुड़ा लिया गया है.

इराक़ में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने कई शहरों पर क़ब्ज़ा जमा रखा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>