बादल ने कहा- मेरी बस, पुलिस में कशमकश

पीड़िता की मां
प्रकाशित

पंजाब के मोगा में कथित छेड़खानी का विरोध करने पर एक 14 साल की लड़की और उसकी मां को चलती बस से फेंकने का मामला सामने आया है.

इस घटना में बच्ची की मौत हो गई जबकि मां का अस्पताल में इलाज जारी है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे की मांग की है. लेकिन पुलिस ने इस मामले में मालिक की जानकारी होने से मना किया है.

बाजवा ने धारा 304ए के तहत ऑर्बिट ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पर केस दर्ज करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है.

ऑर्बिट ट्रांसपोर्ट कंपनी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की है.

प्रताप सिंह बाजवा पीड़िता से मिलना पहुंचे

बीबीसी से बात करते हुए बाजवा ने कहा पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घटना की ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है.

बुधवार को पंजाब के मोगा ज़िले में ऑर्बिट बस में मां-बेटी कथित तौर पर छेड़खानी का विरोध कर रही थीं जब उन्हें बस से बाहर फेंक दिया गया.

बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मुुख्यमंत्री ने माना

बस जिसमें यह घटना घटी

प्रताप सिंह बाजवा के अनुसार यह दर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र मंत्री हरसिमरत कौर बादल के परिवार में यह घटना हुई है. उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर युवा लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक एनजी ओ भी चलातीं हैं और उन्हें ज़िम्मदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए.

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोगा घटना की निंदा की है और माना है कि दुर्घटना होने वाली बस उनके परिवार की है. उन्होंने कहा कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" है.

बादल ने कहा कि इस मामले में दोषी सभी लोगों को सज़ा दी जाएगी.

पुलिस अनजान

पीड़िता का मं का बयान लेती पुलिस

पुलिस महानिदेशक सुमेध सैनी ने बताया कि पुलिस ने बस के ड्राइवर रंजीत सिंह, कंडक्टर सुरविंदर सिंह और हेल्पर गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार एक और व्यक्ति अमरजीत सिंह की पहचान की गई है औऱ उसे भी जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा.

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 354 के तहत इन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

लेकिन सैनी ने जिस बस में यह घटना हुई उस बस कंपनी के मालिक के बारे में जानकरी होने से इनकार किया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>