दोबारा कारगिल नहीं होगाः सेना प्रमुख

जनरल दलबीर सुहाग
इमेज कैप्शन, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ द्रास सेक्टर पहुँचे हैं.
प्रकाशित

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा है कि भारत दूसरा कारगिल युद्ध नहीं होने देगा.

दलबीर सुहाग ने अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "बीते सालों में हमने अपनी सुरक्षा क्षमताओं में बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अब कारगिल दोहराना संभव नहीं है."

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अब किसी भी स्थिति से निपटने में ज़्यादा सक्षम है क्योंकि ख़ुफ़िया जानकारियां जुटाना और उनका विश्लेषण करना पहले से ज़्यादा प्रभावशाली हुआ है.

भारतीय सेना
इमेज कैप्शन, भारतीय सेना द्रास सेक्टर में कारगिल युद्ध में मारे गए सैनिकों की याद में कार्यक्रम कर रही है.

उन्होंने कहा, "1999 के बाद से कई कमियों को दूर किया गया है. हम युद्ध के किसी भी क्षेत्र में चुनौतियां का सामना करने के लिए पहले से ज़्यादा सक्षम हैं."

भारतीय सेना 1999 में हुए कारगिल युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

जनरल सुहाग और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भारत प्रशासित कश्मीर के कारगिल ज़िले के द्रास सेक्टर के दौरे पर हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>