उदय प्रकाश साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाएंगे

इमेज स्रोत, Other
हिंदी के चर्चित लेखक उदय प्रकाश ने कन्नड़ साहित्यकार और विचारक एमएम कलबुर्गी की हत्या के विरोध में अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है.
एक फ़ेसबुक पोस्ट में उदय प्रकाश ने 2010-11 में अपनी कृति 'मोहन दास' के लिए मिले साहित्य अकादमी पुरस्कार को लौटाने की घोषणा की है.
उदय प्रकाश ने लिखा, "अब यह चुप रहने का और मुँह सिल कर सुरक्षित कहीं छुप जाने का पल नहीं है. वर्ना ये ख़तरे बढ़ते जाएंगे."
उन्होंने लिखा, "मैं साहित्यकार कलबुर्गी की हत्या के विरोध में साहित्य अकादमी पुरस्कार को विनम्रता लेकिन सुचिंतित दृढ़ता के साथ लौटाता हूँ."
उदय प्रकाश ने लिखा कि कलबुर्गी की हत्या ने उन्हें भीतर से हिला दिया है.
उन्होंने कहा है कि वे दिल्ली लौटने पर पुरस्कार और इसकी राशि सरकार को लौटा देंगे.
प्रदर्शन और विरोध

इमेज स्रोत, FACEBOOK ACCOUNT
30 अगस्त को कर्नाटक के धारवाड़ में हम्पी कन्नड यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ एमएम कलबुर्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
उनकी हत्या के विरोध में कन्नड़ साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने भी प्रदर्शन किया था.
माना जा रहा है कि उन्हें अपने विचारोत्तेजक लेखों के लिए निशाना बनाया गया है.
मंगलौर में पुलिस ने उनकी हत्या के शक़ में बजरंग दल के एक स्थानीय कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था.
राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा है कि वे इस मामले में सीबीआई जांच की सिफ़ारिश करेंगे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



























