'साथिया साथ निभाना' फिर बना नंबर एक

'साथिया साथ निभाना' का एक दृश्य.
    • Author, श्राबंती चक्रवर्ती
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

टीआरपी को होड़ में बीते सप्ताह स्टार प्लस फिर से नंबर एक की पोज़ीशन पर लौट आया.

स्टार प्लस ने कलर्स को अपदस्थ किया जबकि ज़ी टीवी तीसरे स्थान पर बरक़रार रहा.

धारावाहिकों में सबसे ऊपर रहा 'साथिया साथ निभाना'.

अहम और गोपी अपने विशाल मोदी परिवार के साथ पहले स्थान पर वापस आ गए. अहम और गोपी मीरा से परेशान हो गए और बात यहाँ तक पंहुच गई कि अहम ने मीरा की सारी यादें मिटानी चाहीं.

'कुमकुम भाग्य' का एक दृश्य.

कोकिला और गोपी समझते है अहम ठीक नहीं कर रहा है. लेकिन क्या वाक़ई मीरा को मोदी परिवार भूल पाएगा?

दूसरे स्थान पर रहा 'कुमकुम भाग्य'. लंबे वक़्त से शो की कहानी अभी और प्रज्ञा के झगड़े के इर्द गिर्द घूम रही है.

कौन है यह साया?

पिछले हफ़्ते भी दर्शकों को वही देखने को मिला. साथ में यह भी देखने को मिला कि अभी ने आलिया को चांटा जड़ दिया.

पिछले सप्ताह नंबर एक पर रहा 'ससुराल सिमर का' अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

'ससुराल सिमर का' एक दृश्य.

इस धारावाहिक में भारद्वाज परिवार में नया ट्विस्ट आया. सिमर ने घर के अंदर एक साये को देखा. यह कौन है?

इंद्रावती के घर आने के बाद यह साया भी नज़र आ रहा है. उम्मीद की जाती है कि बहुत जल्द इस साये का राज़ खुलेगा.

रियलिटी शोज़ की हलचल

रियलिटी शो में पिछले सप्ताह नंबर एक रहा 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' टॉप तीन की होड़ से बाहर हो गया है.

'डान्स प्लस'

सबसे ऊपर झंडा लहराया डांस पर आधारित 'झलक दिखला जा' का.

दूसरे स्थान पर रहा और एक डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस'. इस शो में वाकई टैलेंट्स का खज़ाना देखने को मिला. शो सेमी फ़ाइनल तक पंहुच गया है और कम्पीटीशन ज़बरदस्त है.

डबल ट्रबल

'डांस इंडिया डांस' तीसरे स्थान पर क़ायम रहा. अगले रविवार से रियलिटी शो 'बिग बॉस' वापस आ रहा है. यह उसका नौंवा सीज़न होगा.

'बिग बॉस' में सलमान ख़ान.

इस बार नया कांसेप्ट है, 'डबल ट्रबल'. देखते हैं नया शो कितना अच्छा नंबर लेकर आता है.

'दिया और बाती हम' के दर्शकों के लिए ख़ुशखब़री यह है कि लंबे समय के बाद शो टीआरपी की रेस में वापस आया. यह पिछले हफ़्ते चौथे स्थान पर रहा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>