फेसबुक मैसेंजर पर एक से ज़्यादा अकाउंट कैसे?

प्रकाशित

फेसबुक अब अपने मैसेंजर या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक से ज़्यादा अकाउंट रखने की इजाज़त देता है. एक ही स्मार्टफ़ोन से आप एक से ज़्यादा अकाउंट भी चला सकते हैं.

फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वाले अब अपने दो मैसेंजर अकाउंट को बीच में बदल कर किसी से भी बात कर सकते हैं.

एंड्राइड पुलिस पर <link type="page"><caption> छपी रिपोर्ट</caption><url href="http://android.wonderhowto.com/inspiration/big-changes-for-facebook-messenger-multiple-accounts-sms-material-design-0168587" platform="highweb"/></link> के अनुसार आन वाले दिनों में फेसबुक में और भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

हैंगआउट की तरह पहले आप फेसबुक मैसेंजर से एसएमएस भी भेज सकते थे और किसी को मैसेज भी कर सकते थे. लेकिन बाद में एसएमएस भेजने के फीचर को उससे हटा दिया गया था क्योंकि फेसबुक का मानना था कि लोगों ने उसे बहुत पसंद नहीं किया.

लेकिन अब एक बार फिर से उस फीचर को वापस लाने की सोच फेसबुक में चल रही है.

एंड्राइड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार मैसेंजर इस्तेमाल करने वाले यूजर को ऐसे एसएमएस के लिए एक बैंगनी रंग का बॉक्स दिखाई दिया है. ऐसा बॉक्स फेसबुक मैसेंजर आने के पहले फेसबुक चैट पर दिखाई देता था.

फेसबुक की ही कंपनी व्हाट्सप्प को इस्तेमाल करने वालों की संख्या 100 करोड़ है. लेकिन चीनी कंपनी वीचैट और लाइन ने भी मैसेंजर और चैट के लिए नए फीचर लाकर लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है.

उम्मीद की जा रही है कि वीडियो कॉलिंग लोगों को बहुत पसंद आएगी, इसीलिए अब सभी चैट वाली कंपनियां उस पर ध्यान दे रही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)