'कश्मीर में घायल युवक की मौत, लगे थे 360 छर्रे'

कश्मीर
प्रकाशित

<link type="page"><caption> ’द इंडियन एक्सप्रेस’</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/895910/Indian-Express/August-4,-2016#page/1/3" platform="highweb"/></link> ने भारत प्रशासित कश्मीर की एक ख़बर छापी है जिसमें कहा गया है कि श्रीनगर में पेलेट गन के छर्रों से ज़ख्मी हुए 21 साल के एक युवक, रियाज़ अहमद शाह की मौत हो गई है.

रियाज़ के भाई का आरोप है कि उनके शरीर के भीतर 360 छर्रे मिले हैं. परिवार ने एसएमएचएस अस्पताल के पास स्थित सीआरपीफ कैंप के जवानों पर आरोप लगाया है कि ‘बिना किसी उकसावे के रियाज़ की हत्या' की गई है.

भारतीय मुद्रा

राज्यसभा में जीएसटी बिल, यानी गुड्स वस्तु एवं सेवा कर बिल के लिए संविधान संशोधन बिल पास हो गया है. इस ख़बर को ’द ट्रीब्यून’, ’द इंडियन एक्सप्रेस’ और ’हिंदुस्तान टाइम्स’ ने प्रमुखता से छापा है.

<link type="page"><caption> ’द इंडियन एक्सप्रेस’</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/895910/Indian-Express/August-4,-2016#page/1/2" platform="highweb"/></link> के पहले पन्ने पर वित्त मंत्री की तस्वीर के साथ लिखा है ‘जी येस टी’. <link type="page"><caption> ’द ट्रीब्यून’</caption><url href="http://epaper.tribuneindia.com/895556/Delhi-Edition/NCR_04_August_2016" platform="highweb"/></link> ने लिखा है ’एक देश एक टैक्स’ के कानून ने राज्यसभा की रुकावट को पार कर लिया है.

<link type="page"><caption> ’हिंदुस्तान टाइम्स’</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> अख़बार ने रेस्तारां के बिल और मोबाइल बिल पर इसके असर को समझाया है. <link type="page"><caption> ‘द एशिअन एज’</caption><url href="http://onlineepaper.asianage.com/asianage-epaper.aspx?id=DEL#page1132756" platform="highweb"/></link> ने पहले पन्ने पर छापा है कि अच्छी भावना की जीत हुई है.

 दुबई में क्रैश लैंडिंग

कोलकाता से छपनेवाले <link type="page"><caption> ‘द टेलीग्राफ’</caption><url href="http://epaper.telegraphindia.com/paper/1-0-04@[email protected]" platform="highweb"/></link> ने पहले पन्ने पर सबसे नीचे जीएसटी बिल से संबंधित ख़बर दी है. पन्ने पर ऊपर हैं दिन की दो बड़ी दुर्घटनाओं - भारत से उड़ान भर रहे विमान की दुबई में क्रैश लैंडिंग और महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाइवे पर पुल के गिरने - की ख़बर.

<link type="page"><caption> ’हिंदुस्तान टाइम्स’</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति महाशिविर में कहा है कि भारत में अलग-अलग पहचान के लोग रहते हैं और यह देश के लिए कोई समस्या नहीं.

उन्होंने कहा कि हिंन्दुत्व सभी को जोड़ने वाला धर्म है और भारत में किसी को भी विदेशी की तरह नहीं देखा जाता. उन्होंने कहा झगड़ों का समाधान खोजने कि लिए आज दुनिया को भारत जैसा उदाहरण चाहिए.

<link type="page"><caption> ‘द एशिअन एज’</caption><url href="http://onlineepaper.asianage.com/articledetailpage.aspx?id=6020273" platform="highweb"/></link> में छपी एक ख़बर के अनुसार ओडिशा के कंधमाल जिले में सरकार के 140 करोड़ रुपय खर्च करने के बाद भी इस प्रदेश में 200 से अधिक गांव पहुंच से दूर हैं. इस गांवों तक केवल पैदल चल कर ही पहुंचा जा सकता है.

अख़बार का कहना है कि पिछले 8 सालों में ओडिशा के किसी भी चीफ़ सेक्रेटरी ने इस प्रदेश का दौरा नहीं किया.

<link type="page"><caption> ‘द ट्रीब्यून’</caption><url href="http://epaper.tribuneindia.com/895556/Delhi-Edition/NCR_04_August_2016#page/6/2" platform="highweb"/></link> में छपी एक ख़बर के अनुसार कैथल के करोड़ा गांव में रहने वाली 80 साल की सुनहरी देवी के पति राम दिया को अदालत ने निर्देश दिया है कि वे उन्हें गुजारे के लिए हर महीने 6000 रूपये दें.

अदालत ने घरेलू हिंसा कानून के अंतर्गत उनके पति को कहा कि वो सुनहरी देवी को घर का एक हिस्सा भी दें ताकि वो इज़्ज़त से जीवन गुज़ार सकें.

बलात्कार पीड़िता

<link type="page"><caption> ‘द पायेनियर’</caption><url href="file://fin03mf1001/UserData$/DashM01/Downloads/epaper-DelhiEnglish-Edition_04-08-2016.pdf" platform="highweb"/></link> अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ सामुहिक बलात्कार और बरेली में एक शिक्षक के साथ बलात्कार की घटना को हुए सप्ताह भी नहीं गुज़रा है और राज्य में 6 और बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)