'केजरीवाल जी, चलिए फिर मोदी की बैंड बजाते हैं'

अरविंद केजरीवाल
प्रकाशित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 10 दिनों से विपश्यना कर रहे थे. अब वे वापस लौटे हैं.

इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- विपश्यना के बाद लौट रहा हूँ. तरोताज़ा और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूँ.

बस फिर क्या था, लोगों ने उनकी वापसी पर ख़ूब चुटकी थी. हालाँकि कई लोगों ने उनकी वापसी का स्वागत भी किया.

ट्विटर हैंडल ‏@shaitaankhopdi ने लिखा है- शुरू हो जा भाई, 10 दिन का कोटा बाक़ी है. पहले दिन मोदी पर फोकस करो. एलजी को बाद में देख लेंगे.

चिराग पटेल ने ट्विटर हैंडल ‏@chiggy2507patel से लिखा है- केजरीवाल जी, ट्विटर सूना-सूना लग रहा था. अब आएगा मज़ा. मोदी से चालू करो एलजी तक.

एक व्यक्ति ने लिखा है- और फिर रुस्तम और मोहेनजोदाड़ो भी रिलीज़ होने वाली है. बहुत काम है केजरीवाल के पास

आप का मेहता नाम से लिखा गया है- स्वागत है सर आपका. आओ मिलकर मोदीजी और नजीब जंग की बैंड बजाएँ.

अमित ने ट्विटर हैंडल‏ @Amit_smiling से लिखा है- स्वागत है आपका. आप नहीं थे तो अच्छे दिन क़रीब क़रीब आ गए थे.

आरती (‏@aartic02) ने लिखा है- ट्विटर एकदम रुका हुआ था. आपको मिस किया. मोदी जी, आपका हनीमून ख़त्म हुआ.

‏@sanjay2117kumar ने लिखा है- केजरीवाल सर कहाँ चले गए थे आप. शोभा डे, बरखा दत्त और न जाने किस-किस ने आपकी जगह लेने की कोशिश की, किंतु जो आपमें बात है वो कहीं नहीं.

प्रीति शर्मा मेनन ने ट्विटर हैंडल ‏@PreetiSMenon से लिखा है- वेलकम बैक. अरविंद केजरीवाल एक निरंकुश सरकार के एकमात्र विपक्ष हैं. चलो फिर मोदी की नींद उड़ाते हैं.

हार्दिक भावसार (‏@HARDIKBHAVSAR10) ने लिखा है- केजरीवाल जी, इतनी लंबी छुट्टी पर मत जाया करो, सच में दिल नही लगता, आपके वो बेमतलब के आरोप, वो जान का ख़तरा, झूठ का रायता फैलाना बहुत याद आया.

‏

@I_Atheist_ लिखते हैं- केजरीवाल जी, सुनकर ख़ुशी हुई. आशा करता हूँ कि आपका मोदी-मोदी रटने वाला कीड़ा भी ख़त्म हो गया होगा.

@imAbhishek_J ने लिखा है- क्या सर, थोड़े दिन और रुक जाते, पूरे विश्व में शांति स्थापित होने ही वाली थी.

‏

@CrazyTambde लिखते हैं- केजरीवाल जी, जब तक आप मोदी जी का नाम नहीं लेते तब तक हम मान नही लेंगे कि आप वापस आए हैं.

नागेंद्र नाथ नीरज (‏@NNNNiraj) अच्छा ठीक है केजरीवाल जी, अब ये स्पष्ट कर दीजिए कि आप मेडिटेशन करने गए थे या मोदी-टेशन..?

प्रमिला ने ट्विटर हैंडल ‏@pramila2710 ने लिखा है- केजरीवाल जी चलिए, टाइम से आ गए, वरना कल दो-दो बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं, रिव्यू का लफड़ा होता.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)