आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
COVER STORY: बोरिस जॉनसन पर सत्ता से हटने का दबाव
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान कई विवादों में रहने वाले बोरिस जॉनसन ने कंज़रवेटिव पार्टी के संसदीय दल के नेता का पद छोड़ दिया है.
अब उनकी जगह जो नया नेता चुना जाएगा वो प्रधानमंत्री बनेगा.
इस्तीफ़ा देने से पहले उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत में जॉनसन ने कहा कि नए नेता को चुनने की प्रक्रिया अब शुरू होनी चाहिए और इसका टाइम-टेबल अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा.
जॉनसन ने कहा कि जब तक कोई नया नेता नहीं आ जाता, वह पीएम पद पर बने रहेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)