चुंबकीय आदमीः बदन पर चिपक गए 53 चम्मच

जॉर्जिया के एतिबार एलचेव
प्रकाशित

जॉर्जिया के एक किक-बॉक्सिंग कोच ने अपने चुंबकीय व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाया है.

जॉर्जिया के एतिबार एलचेव ने अपनी छाती और पीठ पर 53 चम्मच चिपका कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है.

एलचेव का दावा है कि उनमें चुंबकीय शक्ति है जिसकी वजह से चम्मच उनके शरीर से चिपक जाते हैं.

एलचेव ने वर्ष 2011 में 50 चम्मचों को शरीर पर चिपकाने का, अपना ही कीर्तिमान तोड़ा है.

अन्य योजनाएं

गिनीज़ बुक के लिए किए गए इस प्रदर्शन में एलचेव चम्मच अपने शरीर पर चिपकाकर कुछ दूर चले भी, लेकिन चम्मच नहीं गिरे.

वह कहते हैं कि विश्व कीर्तिमान बनाना उनका सपना था, लेकिन अभी उनके पास कुछ और योजनाएं हैं.

एलचेव कहते हैं कि वह एक दिन हवाई जहाज़ और ट्रेन की खाली बोगी को खींचकर दिखाएंगे.

लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने सारे पत्ते एक ही दिन में नहीं खोल सकते.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>