जापानः सुनामी में बिछड़ी बिल्ली मिली

इमेज स्रोत,
एक जानकारी के मुताबिक जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी में एक जापानी दंपत्ति से बिछड़ी पालतू बिल्ली तीन साल बाद मिल गई है.
साल 2011 में जापान में शक्तिशाली भूकंप और सुनामी आई थी जिसमें 18,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे.
जापान के 'असाही शिमबन' समाचार पत्र ने जानकारी दी है कि <link type="page"><caption> सूनामी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2012/03/120311_japan_anniversary_tb.shtml" platform="highweb"/></link> आने से पहले सूईका नाम की एक काली और छोटे बालों वाली बिल्ली काजूको यमागिशी और उनके पति ताकीयो के साथ उत्तर-पूर्वी इवेत फ्रेफेक्चर के ओफुनातो में रहती थी.
जब सुनामी आई तो पूरे शहर में तबाही मच गई लेकिन सौभाग्य से यमागिशी का घर बच गया. लेकिन सुनामी में उनकी बिल्ली गायब हो गई.
मिलना-बिछड़ना
जापानी दंपत्ति सूईका को तीन महीनों तक तलाशते रहे, फिर कोई नतीजा नहीं निकलने पर उसके मिलने की उम्मीद छोड़ दी.
लेकिन 10 अप्रैल को एक दूसरी दंपत्ति को पास के देवदार के जंगल में एक काली बिल्ली सहमी हुई अवस्था में मिली. उसने कॉलर भी पहन रखा था.

इमेज स्रोत,
दंपत्ति उस बिल्ली को 'ओफुनातो हेल्थ सेंटर' ले गई.
कुछ दिन बीत जाने पर भी जब कोई उस बिल्ली को लेने नहीं आया तब सेंटर ने उसके बारे में स्थानीय अखबार में खबर छपवाई.
सेंटर में काम करने वाला एक कर्मचारी जब बिल्ली की तस्वीर उतार रहा था तो उसे उसके कॉलर पर धुंधले अक्षरों में यमागिशी का नाम और नंबर दिख गया.
काजूको यमागिशी अपनी पालतू बिल्ली से <link type="page"><caption> बिछड़े</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/rolling_news/2012/04/120423_tsunami_football_rn.shtml" platform="highweb"/></link> हुए लंबा समय बीत जाने के कारण उसके मिलने की उम्मीद खो चुकी थीं.
जब वो मिली तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ. उसे गोद में ले दुलारते हुए वे पूछती हैं, "कहां थी तुम?"
फिर खुशी भरे स्वर में कहती हैं, "ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई सपना देख रही हूं."
हालांकि अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि सुईका उस खतरनाक सूनामी से कैसे बच निकली, और कहां रही.
लेकिन उसके कॉलर पर टांकी गई एक घंटी से ये पता चलता है कि जब वो अपने मालिक से बिछड़ गई थी तो कोई और उसका ख्याल रख रहा था.
<bold>(<link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप क्लिक करें बीबीसी मॉनिटरिंग की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं.)</bold>


























