ब्रितानी बंधक का वीडियो जारी

इस्लामिक स्टेट चरमपंथी
प्रकाशित

एक ब्रितानी नागरिक का वीडियो सामने आया है. माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ने इन्हें बंधक बना रखा है.

वीडियो में नारंगी रंग के कपड़े पहने बंधक कह रहा है कि वो एक क़ैदी है.

ध्यानपूर्वक लिखे हुए एक वक्तव्य को पढ़ते हुए ये ब्रितानी नागरिक कह रहे हैं कि अमरीका और ब्रिटेन एक और युद्ध में क्यों शामिल हो रहे हैं.

इसके बाद वो कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में वो इस्लामिक स्टेट के सिद्धांतों के बारे में कुछ और 'कार्यक्रम' जारी करेंगे.

इस्लामिक स्टेट अब तक तीन बंधकों की हत्या के वीडियो जारी कर चुका है. इनमें से दो अमरीकी पत्रकार और एक ब्रितानी सहायता कर्मी थे.

हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ अभियान की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि अमरीकी सैनिक किसी ज़मीनी युद्ध में शामिल नहीं होंगे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>