अब फ्रांसीसी बंधक का सिर क़लम

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पुष्टि की है कि अल्जीरिया में बंधक बनाए फ्रांस के एक पर्यटक की इस्लामी चरमपंथियों ने सिर काट कर हत्या कर दी है.

पर्यटक की हत्या करने वाले चरमपंथी गुट जुंद अल ख़लीफ़ा अपना संबंध इस्लामिक स्टेट से बताते हैं जो सीरिया और इराक़ में सक्रिय है.

जेहादियों ने इससे पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें हर्व गोर्डेल का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था.

कायरतापूर्ण

ओलांद ने इस बर्बर हत्या को कायरतापूर्ण कार्य बताया है.

साथ ही राष्ट्रपति ने कहा है कि फ्रांस इस्लामिक स्टेट के खिलाफ़ इराक़ में अपने हवाई हमले जारी रखेगा.

ओलांद ने कहा कि उनका देश चरमपंथ से लड़ रहा है और मानवीय गरिमा को बर्बरता से बचाने की कोशिश कर रहा है.

इमेज स्रोत, AFP

पर्यटक की हत्या करने वाले गुट जुंद अल ख़लीफ़ा ने इराक़ में फ्रांस की कार्रवाई बंद करने की मांग की थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>