'मेरे बेटे को छोड़ दो'

ब्रितानी बंधक जॉन केंटली के पिता ने अपने बेटे की रिहाई की भावुक अपील की है.
पेशे से पत्रकार जॉन केंटली का 2012 में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अपहरण कर लिया था.
अस्पताल में भर्ती जॉन केंटली के पिता पॉल केंटली ने कहा कि दो साल में पहली बार उन्होंने अपने बेटे को देखा इससे उन्हें काफी सुकून मिला है लेकिन वो असहाय हैं.
पॉल केंटली ने अपील की कि जॉन को उन लोगों के लिए जिसे वो प्यार करते हैं और उन लोगों के लिए जो जॉन को प्यार करते हैं उनके लिए रिहा कर दिया जाए.

इमेज स्रोत, PA
हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था और उस वीडियो में वो नारंगी रंग के कपड़े में कह रहे है कि वो एक क़ैदी है.
इस्लामिक स्टेट अब तक तीन बंधकों की हत्या के वीडियो जारी कर चुका है. इनमें से दो अमरीकी पत्रकार और एक ब्रितानी सहायता कर्मी थे.
हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ अभियान की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि अमरीकी सैनिक किसी ज़मीनी युद्ध में शामिल नहीं होंगे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















