जिहादियों के काले झंडे का राज़

इमेज स्रोत, Other
सिडनी के जिस कैफ़े में लोगों को बंधक बनाया गया है उसके वीडियो फ़ुटेज में एक काला झंडा भी दिख रहा है.
इस पर सफ़ेद रंग से अरबी में लिखा है 'अल्लाह एक है.' पूरी दुनिया में काला झंडा इस्तेमाल करने का एक इतिहास रहा है.
आईए जानें क्या है काले झंडे का अर्थ-

इमेज स्रोत, Other
1-पूरी दुनिया में जिहादी संगठनों द्वारा सफ़ेद रंग से अरबी में 'शहादा' लिखा काला झंडा इस्तेमाल किया जाता है.
2-'शहादा' इस्लामी धर्म का मूल वक्तव्य है, जिसका मतलब है- कोई ईश्वर नहीं है, सिर्फ अल्लाह है और उसके पैगंबर सिर्फ़ मोहम्मद हैं.
3-पैगम्बर मोहम्मद युद्ध में काला झंडा इस्तेमाल करते थे और उनके अधिकांश सहयोगी इसे लेकर चलते थे.
4-वर्तमान में, अलक़ायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे चरमपंथी संगठन इसे पवित्र युद्ध के संदर्भ में ज़िहाद में शामिल होने के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
5-सिडनी बंधक कांड में दिख रहे झंडे से अलग, इस्लामिक स्टेट के बैनर में 'शहादा' का पहला हिस्सा ऊपर और उसके नीचे पैगंबर की मुहर बनी होती है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>




















