सिडनी बंधक कांड: सात अहम बातें

सिडनी बंधक कांड

इमेज स्रोत, AP

प्रकाशित

सिडनी के एक कैफ़े में बंधक बनाए गए कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों को पुलिस ने छुड़ा लिया है. हालांकि इसमें हमलावर के अलावा एक बंधक के मारे जाने की भी ख़बर है.

कैफ़े शहर के बीचों-बीच मार्टिन प्लेस में है. यहां रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ देश के दो बड़े बैंकों के मुख्यालय भी हैं. आइए जानते हैं इस पूरी घटना से जुड़ी सात प्रमुख बातें-

बंधक प्रकरण

इमेज स्रोत, Getty

1.16 घंटे तक चली पुलिस कार्रवाई में कई बंधकों को सुरक्षित निकाला गया. एक बंधक और एक हथियारबंद हमलावर के मरने और कई लोगों के ज़ख़्मी होने की ख़बर है.

<link type="page"><caption> सिडनी: 16 घंटे बाद संकट ख़त्म</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141215_sydney_hostages_man_haron_monis_" platform="highweb"/></link>

सिडनी के समयानुसार 2.20 बजे पुलिस कैफ़े में घुसी. इसके बाद बंधकों ने कैफ़े से निकलना शुरू किया.

मन हारून मोनिस

इमेज स्रोत, EPA

2.बंधक बनाने वाले की पहचान ईरानी मूल के मन हारून मोनिस के रूप में हुई है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक़ 49 साल के मोनिस ईरानी शरणार्थी हैं और कई दूसरे मामलों में भी वो संदिग्ध हैं.

<link type="page"><caption> कौन है मन हारून मोनिस</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141215_sydney_iranian_gunman_profile_nr.shtml" platform="highweb"/></link>

3.संकट शुरू होने के कुछ वक़्त बाद भारत सरकार ने बंधकों में एक भारतीय आईटी प्रोफ़ेशनल के शामिल होने की बात कही.

<link type="page"><caption> सिडनी के बंधकों में इन्फ़ोसिस कर्मचारी भी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141215_sydney_indian_consulate_du.shtml" platform="highweb"/></link>

सिडनी कांड

इमेज स्रोत, AP

4.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, सोमवार सुबह क़रीब नौ बजे (स्थानीय समयानुसार) काला बैग लिए एक हथियारबंद लिंट चॉकलेट शॉप और कैफ़े में घुसा. तब कैफ़े में क़रीब 40 लोग थे.

पहले कैफ़े में लूट की ख़बर फैली थी. इसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची.

<link type="page"><caption> सिडनी: पहले लगा लूट है, फिर झंडा देखा तो..</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141215_sydney_hostages_eywitness_du" platform="highweb"/></link>

सिडनी बंधक कांड

इमेज स्रोत, BBC World Service

5.घटना के क़रीब एक घंटे के अंतराल पर छह लोग कैफ़े की इमारत से दौड़ते हुए निकले.

प्रधानमंत्री टोनी एबट ने राष्ट्रीय टेलीविज़न पर आकर 'गंभीर घटना' पर उचित पुलिस कार्रवाई का भरोसा दिलाया था.

<link type="page"><caption> बंदूकधारी से बातचीत, पांच बंधक निकले</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/12/141214_gunman_hostages_sydney_sdp" platform="highweb"/></link>

सिडनी पुलिस

इमेज स्रोत, Getty

6.पुलिस ने सोमवार रात जारी बयान में कहा- लोग मंगलवार को बाहर निकल सकते हैं.

<link type="page"><caption> तस्वीरों में सिडनी बंधक कांड</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2014/12/141215_sydney_hostage_drama_picture_gallery_pkp.shtml" platform="highweb"/></link>

बंधक प्रकरण

इमेज स्रोत, Other

7.अरबी में लिखे काले झंडे का फ़ुटेज सामने आने के बाद मुस्लिम लोगों के साथ रंगभेद की आशंका के मद्देनज़र कई लोगों ने वहां रह रहे मुसलमानों के समर्थन में ट्विटर पर अभियान चलाया.

<link type="page"><caption> सिडनी में डरे मुसलमानों के साथ ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/12/141215_sydney_twitter_nr.shtml" platform="highweb"/></link>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>