सिडनी बंधक कांड का बंदूकधारी ईरानी है

इमेज स्रोत, EPA
सिडनी के एक कैफ़े में कर्मचारियों और ग्राहकों को कुछ बंदूकधारी बंधक बनाए हुए हैं. सुरक्षाबल कैफ़े की इमारत को चारो ओर से घेरे हुए हैं.
यह कैफ़े शहर के बीचों-बीच मार्टिन प्लेस में है. यहाँ रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ देश के दो बड़े बैंकों के मुख्यालय भी हैं.
इस बंधक कांड की 13 प्रमुख बातें-

इमेज स्रोत, EPA
1. सिडनी में बंधक बनाने वाले की पहचान ईरानी मूल के मन हारून मोनिस के रूप में हुई है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक, 49 साल के मोनिस ईरानी शरणार्थी हैं और कई मामलों में आरोपी भी हैं. उन्हें ज़मानत पर रिहा किया गया था.

इमेज स्रोत, Getty
2.सिडनी पुलिस ने कहा है कि मंगलवार को लोग अपने रोज़मर्रे के कामकाज के लिए बाहर निकल सकते हैं. पुलिस ने कैफ़े के इलाक़े को घेर रखा है.
3.ऑस्ट्रेलिया में इस्लामिक धर्मगुरू ग्रांड मुफ़्ती ने कहा,"इस तरह के क्रूर कार्रवाई के ख़िलाफ़ हम अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के साथ खड़े हैं और इस समस्या के शांतिपूर्ण हल की उम्मीद कर रहे हैं."

इमेज स्रोत, Other
4.कैफ़े की आसपास कुछ लोगों द्वारा सेल्फ़ी लिए जाने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों गुस्सा हैं. <link type="page"><caption> बज़फीड</caption><url href="http://www.buzzfeed.com/alanwhite/outrage-as-bystanders-take-selfies-at-sydney-siege?bftw=uk" platform="highweb"/></link> के अनुसार, ''एक ट्वीट में कहा गया है कि यह अपमानजनक और पागलपन भरा है.'' घटना सोमवार सुबह की है, जब लोग लोग मार्टिन प्लेस में अपने काम पर पहुंचे.

इमेज स्रोत, Other
5.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़, एक बैग लिए एक हथियारबंद व्यक्ति लिंट चॉकलेट शॉप और कैफ़े में घुस गया.
6. लिंट के अनुसार, उस समय कैफ़े के अंदर 10 कर्मचारी और 30 ग्राहक थे. बंधकों में इन्फ़ोसिस कंपनी का एक भारतीय कर्मचारी भी शामिल है.

इमेज स्रोत, AP
7. टीवी फ़ुटेज में दिख रहा है कि कैफ़े के अंदर बंधक काला झंडा लिए हैं, जिस पर सफ़ेद रंग से अरबी में लिखा हुआ है, "अल्लाह एक है."

इमेज स्रोत, Getty
8. छह घंटे बाद तीन लोग कैफ़े वाली इमारत से बाहर दौड़ते हुए निकले.
एक घंटे बाद दो लोग और निकले. अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ये लोग बंधकों के चंगुल से भाग निकले या उन्हें छोड़ा गया है.
9. पुलिस के अधिकारी बंदूकधारियों से बातचीत कर रहे हैं.
10. बंदूकधारियों ने स्थानीय मीडिया से संपर्क कर कथित रूप से अपनी मांगे रखी हैं.

इमेज स्रोत, Other
11.बीबीसी मॉनिटरिंग के अनुसार, ऑनलाइन ज़िहादी समर्थकों में सिडनी बंधक कांड की कम चर्चा का होना ताज्ज़ुब की बात है क्योंकि वे अक्सर ऐसी घटनाओं को अपने उद्देश्य से जोड़ देते हैं. इस्लामिक स्टेट के कुछ समर्थकों ने ही इस ख़बर को पोस्ट किया है. किसी ने भी इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

इमेज स्रोत, Getty
12.ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया में बंधक घटना छाई हुई है. टॉप टेन ट्विटर ट्रेंड में <link type="page"><caption> #illridewithyou </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/12/141215_sydney_twitter_nr" platform="highweb"/></link>और #sydneysiege हैशटैग वाले ट्रेंड हैं.
13.ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय में काउंटर टेररिज़्म रिसर्च प्रोग्राम के प्रमुख एने आली का कहना है कि लगता है कि यह किसी एक व्यक्ति का काम है. शायद वो बहुत तैयारी और योजना के साथ नहीं आया है. जो मांगें रखी गई हैं वो बहुत व्यावहारिक नहीं हैं और उससे किसी ग्रुप से संबंध होने का पता नहीं चलता.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>























