उत्तर कोरिया में इंटरनेट आंशिक रूप से शुरू

किम जुंग उन, उत्तर कोरिया
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

उत्तर कोरिया में इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से शुरू हो गई हैं. इससे पहले इंटरेनेट सेवा बुरी तरह बाधित हो गई थी. कुछ विश्लेषकों का कहना था कि देश की इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई थी.

हालांकि उत्तर कोरिया में अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं कहा है लेकिन अमरीकी विशेषज्ञों ने सेवा कुछ हद तक दोबारा शुरु होने की बात की है.

पिछले हफ़्ते उत्तर कोरिया पर फ़िल्म कंपनी सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले का आरोप लगा था.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना के बाद 'उचित' कार्रवाई की बात कही थी. हालांकि उत्तर कोरिया में इंटरनेट सेवा बाधित होने में अमरीका की किसी भूमिका के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है.

विश्लेषकों के अनुसार इंटरनेट सेवा बाधित होने के पीछे कोई तकनीकी समस्या या कोई साइबर हमला हो सकता है.

इंटरनेट विश्लेषण कंपनी डिन रिसर्च के डाउज मैडोरी ने कहा, "पिछले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर कोरिया का बाहरी दुनिया से संपर्क ख़त्म हो रहा है और अब यह ठप होने के कगार पर पहुँच गया है."

सोनी पिक्चर्स, अमरीका, फ़िल्म कंपनी

उत्तर कोरिया में जनता को इंटरनेट की सीमित सुविधा उपलब्ध है.

'द इंटरव्यू'

सोनी पिक्चर्स की कॉमेडी फ़िल्म 'द इंटरव्यू' में उत्तर कोरिया के नेता किम जुंग उन की काल्पनिक हत्या दिखाई गई है.

अमरीकी सरकार ने कहा था कि एफ़बीआई के अनुसार सोनी पिक्चर्स पर साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया ज़िम्मेदार है. उत्तर कोरिया ने इससे इनकार किया था.

उत्तर कोरिया ने सोनी पर हमले की तारीफ़ की और फ़िल्म की निंदा भी की थी.

फ़िलहाल सोनी ने फ़िल्म के वैश्विक प्रसारण पर रोक लगा रखी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>