आईएस पर हमले, अमरीकी बंधक की मौत

प्रकाशित

इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने दावा किया है कि सीरिया में उसके ठिकानों पर गठबंधन सेनाओं के हवाई हमलों में एक अमरीकी महिला बंधक की मौत हो गई है.

सीरिया में जॉर्डन इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है. ये हमले पिछले दिनों जॉर्डन के एक पायलट को ज़िंदा जलाए जाने के बाद हो रही कार्रवाई के तहत हो रहे हैं.

वहीं अमरीका का कहना है कि उसे ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं जिनसे इस दावे की पुष्टि हो सके.

इस्लामिक स्टेट
इमेज कैप्शन, सीरिया और इराक़ में एक बड़े इलाक़े पर आईएस का नियंत्रण है

आईएस ने एक तबाह इमारत की तस्वीर जारी कर अमरीकी महिला के मारे जाने की बात कही है. इसके अलावा और कोई प्रमाण नहीं मुहैया कराया गया है.

समझा जाता है कि ये महिला आईएस की क़ैद में मौजूद आखिरी अमरीकी बंधक थी.

इस महिला के मारे जाने के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>