चीन: इंटरनेट पर छाया 'दुआंग' शब्द

चीन में प्रचलित नया शब्द दुआंग
प्रकाशित

चीन में इंटरनेट पर एक नए अक्षर ने तूफ़ान बरपा किया हुआ है. लेकिन असल में उस अक्षर का सही मतलब कोई नहीं जानता.

दुआंग इतना नया अक्षर है कि यह चाइनीज़ भाषा के अक्षरकोष में भी नहीं पाया जाता है. लेकिन चीन में ऑनलाइन यह अक्षर जंगल की आग की तरह फैलता जा रहा है.

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'वाइबो' पर यह अक्षर 80 लाख बार इस्तेमाल किया गया है.

जिसका नतीजा ये हुआ कि यह अक्षर सबसे ज़्यादा ट्रैंड करने वाला हैशटेग बना, जिसमें 15,000 लोगों ने 3,12,000 बार इसके बारे में चर्चा की.

चीन के एक बड़े ऑनलाइन सर्च इंजन 'बाइडू' पर इसे छह लाख बार ढूंढ़ा गया.

पश्चिमी देशों ने भी इसपर ग़ौर किया और जानी मानी पत्रिका फ़ॉरेन पॉलिसि ने इसे 'ब्रेक द इंटरनेट वायरल' कहा.

आख़िर इस अक्षर का मतलब है क्या

चीन में प्रचलित नया शब्द दुआंग
इमेज कैप्शन, हांगकांग के एक्शन स्टार जैकी चेन

यह सब शुरु हुआ था हांगकांग के एक्शन स्टार जैकी चेन के उस शैम्पू वाले विज्ञापन से जो 2004 में आया था. जहां वो अपने रेशमी और काले बालों की तारीफ़ करने के लिए इसी ध्वनि का इस्तेमाल करते नज़र आ रहे थे.

यह अक्षर फिर से चर्चा में तब आया जब जैकी चेन ने अपने वाइबो पेज पर इसका प्रयोग किया.

हज़ारों लोगों ने फिर इसी अक्षर के इस्तेमाल से जैकी चेन के पेज पर कमेंट करने शुरु कर दिए.

इस अक्षर के यूं तो कई मतलब सामने आए लेकिन इसका उचित अनुवाद अबतक सामने नहीं आया है.

लेकिन आप इसे किसी अक्षर के विशेषण के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

जैसे ''तुम्हारी बिल्ली दुआंग प्यारी है'' या फिर ''आप बहुत दुआंग कन्फ़्यूज़ हैं.''

(<bold>बीबीसी ट्रेंडिंग के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/blogs/trending" platform="highweb"/></link> करें.बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.</bold>)