काम लगभग पूरा, लौट जाएं राहतकर्मी: नेपाल

इमेज स्रोत, AFP
नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में काम कर रहे विदेशी राहतकर्मियों को वापस अपने चले जाने को कहा है क्योंकि ज़्यादातर काम हो गया है.
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए अनेक देशों से आए हज़ारों राहतकर्मी काम कर रहे थे.
नेपाल सरकार का कहना है कि दूर-दराज़ के इलाकों में बाकी बचे राहत कार्य को देश की सेना और पुलिस कर लेगी.
नेपाल में नौ दिन पहले आए भूकंप से अब तक सात हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और भारी पैमाने पर वहां तबाही हुई है.
नेपाल के सूचना मंत्री मिनेन्द्र रिजाल ने हालात से निपटने में सरकार की भूमिका का बचाव करते हुए कहा है कि ज़्यादातर देशों के दूतावास और एजेंसियां उनके काम से संतुष्ट हैं.
इस भूकंप से नेपाल में करीब 28 लाख लोग विस्थापित हुए हैं.
इनमें बहुत से लोगों के घर भूकंप के कारण टूट गए हैं जबकि काफ़ी लोग भूकंप के झटकों से अपने घर में जाने से डर रहे हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>





























