ग्रीस के लिए वक़्त है कमः एंगेला मर्केल

एंगेला मर्केल
प्रकाशित

जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा है कि ग्रीस को यूरोजोन में बने रहने देने के लिए क़रार करने का ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है.

जर्मनी में जी-7 सम्मेलन के बाद उन्होंने कहा कि यूरोप एकजुटता की भावना तभी दिखा पाएगा जब ग्रीस प्रस्ताव तैयार करेगा और सुधारों पर अमल करेगा.

इससे पहले ग्रीस के वित्त मंत्री यानिस वारुफ़ाकिस ने कहा कि यह वक़्त उंगली उठाने के बजाए एक समझौते तक पहुंचने की कोशिश करने का है.

उन्होंने कहा कि ग्रीस को अपनी वित्तीय स्थिति मज़बूत करने के लिए क़दम उठाने की ज़रूरत है.

जी-7 सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन में जारी संघर्ष और चरमपंथ का विरोध करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

आर्थिक सुधार पर ज़ोर

जी -7 देश के नेता

इस सम्मेलन की मेज़बानी करने वाली मर्केल ने कहा कि ग्रीस का संकट सभी चर्चाओं का मुख्य केंद्र था.

ग्रीस मुद्रा
इमेज कैप्शन, राहत पैकेज का अगला हिस्सा पाने के लिए ग्रीस को सुधारों पर अमल करना होगा.

उन्होंने अपनी यह इच्छा भी दोहराई कि ग्रीस यूरोज़ोन का हिस्सा बना रहे लेकिन उन्होंने कहा कि अब ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है.

ग्रीस को 7.2 अरब यूरो की राहत पूंजी मिले इससे पहले यूरोपीय आयोग ने ग्रीस की अर्थव्यवस्था में सुधार पर अमल करने को कहा है.

हालांकि ग्रीस ने इन सुधारों को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया है कर्ज़ समझौते में बदलाव के बग़ैर यह संभव नहीं है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>