भारतीय दूतावास को तेल दान करने पहुंचे नेपाली

इमेज स्रोत, AFP
नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के बाहर ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले क़रीब दो सौ नेपाली जमा हुए.
ये लोग देश में गंभीर होते जा रहे तेल संकट को देखते हुए भारतीय दूतावास को तेल दान करना चाहते थे.
प्रदर्शनकारियों ने भारत पर आरोप लगाया कि उसने भारत-नेपाल सीमा के रास्ते ईंधन की आपूर्ति रोक दी है, क्योंकि वह नेपाल के नए संविधान से ख़ुश नहीं है.
भारत का इनकार
भारत इस बात पर ज़ोर देता रहा है कि नाक़ेबंदी के लिए वह ज़िम्मेदार नहीं है.

इमेज स्रोत, Ghani Ansari
भारतीय दूतावास के बाहर ये प्रदर्शनकारी तब जमा हुए, जब उसने नेपाल ऑयल कारपोरेशन से अपनी गाड़ियों के लिए तेल की मांग की.
नेपाल की दवा कंपनियों का कहना है कि आने वाले हफ़्तों में वह ज़रूरी दवाएं नहीं बना पाएंगी, क्योंकि नाक़ेबंदी की वजह से कच्चे माल की कमी हो गई है.
ख़बरों के मुताबिक़ अधिकारी अब बांग्लादेश से हवाई जहाज़ से तेल मंगवाने की संभावना तलाश रहे हैं.
तेल संकट से निपटने के लिए नेपाल ने निजी गाड़ियों के लिए पेट्रोल में कटौती कर दी है.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका प्रदर्शन अच्छी मिलनसारिता की भावना के प्रदर्शन के लिए था.
बीबीसी संवाददाता संजय ढकाल ने कहा कि ट्विटर पर बुधवार को हैशटैग #DonateOilToIndianEmbassy ट्रेंड कर रहा था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href=" https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>


























