अंतरिक्ष की अब तक की बेहतरीन तस्वीर !

    • Author, कारा सेगेडिन
    • पदनाम, बीबीसी अर्थ
  • प्रकाशित

जर्मन वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों ने आकाश गंगा की ऐसी विशाल तस्वीर तैयार की है जिसके सामने पहले हुई सभी कोशिशें बौनी नज़र आती हैं.

जर्मनी की रुहर यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष यात्रियों ने मिल्की वे की 46 अरब पिक्सल की तस्वीर जारी की है, जो अब तक की सबसे बड़ी खगोलीय छवि है.

इस तस्वीर में एम 8 नेबुला स्पष्ट तौर पर दिख रही है. ये तस्वीर जर्मनी की रुहर यूनिवर्सिटी के सौजन्य से मिली है.
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में एम 8 नेबुला स्पष्ट तौर पर दिख रही है. ये तस्वीर जर्मनी की रुहर यूनिवर्सिटी के सौजन्य से मिली है.

यह तस्वीर इतनी बड़ी है कि उसे देखने के लिए प्रोफेसर रॉल्फ़ चिनी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं को एक ख़ास ऑनलाइन उपकरण तैयार किया. इस उपकरण के ज़रिए आप मिल्की वे को विस्तार से देख सकते हैं.

आप इसकी मदद से ज़ूम करके देख सकते हैं और जिस भी ख़ास क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल करना चाहें, वो कर सकते हैं.

इस तस्वीर को तैयार करने में बीते पांच साल के दौरान शोधकर्ताओं के जमा किए गए आंकड़ों को एकत्रित किया गया. ये शोधकर्ता आकाशगंगा में अलग अलग चमकने वाली चीज़ों की खोज़बीन में जुटे हैं.

यह तस्वीर इटा कैरिने की है. तस्वीर जर्मनी के रुहर विश्वविद्यालय के सौजन्य से मिली है.
इमेज कैप्शन, यह तस्वीर इटा कैरिने की है. तस्वीर जर्मनी के रुहर विश्वविद्यालय के सौजन्य से मिली है.

अब तक ये लोग आकाश गंग में 50 हज़ार से ज्यादा अलग अलग चीज़ों की खोज़ कर चुके हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में मूल <link type="page"><caption> लेख यहां</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20151028-at-a-massive-46-billion-pixels-this-is-the-largest-image-of-space" platform="highweb"/></link> पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ</caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>