भारत आईए, बदलाव महसूस कीजिए: मोदी

narendra_modi_british_parliament
प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रितानी सांसदों को कहा कि 'आप भारत आएंगे तो आपको बदलाव की हवा महसूस होगी.'

उन्होंने यह बात ब्रितानी संसद को संबोधित करते हुए कही. वह ब्रितानी संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

मोदी ने सभी क्षेत्रों में सहयोग की बात की. उन्होंने विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पूरी दुनिया को साथ आने का आह्वान किया.

भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि ब्रितानी संसद के बाहर गांधी की मूर्ति गर्व की बात है.

narendra_modi_british_parliament

मोदी ने कहा कि लंदन में पूरी दुनिया की विविधता है. उन्होंंने यह भी कहा कि वह यहां आकर ख़ुश हैं.

उन्होंने कहा कि निर्माण उद्योग के भारत तैयार हो रहा है. साथ ही दोहराया कि ब्रिटेन भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है.

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जितना ब्रिटेन में निवेश करते हैं वह पूरे यूरोपीय यूनियन से ज़्यादा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>