पाकिस्तान: धमाके में 24 मरे, 77 घायल

फ़ाइल फ़ोटो
प्रकाशित

पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े कुर्रम एजेंसी में एक भीड़ वाले बाज़ार में हुए धमाके में 24 लोग मारे गए हैं.

पाकिस्तान सेना के अधिकारियों के अनुसार पाराचिनार में कपड़ों के एक बाजार में हुए इस धमाके में 77 लोग घायल भी हुए हैं.

रिपोर्टों में कहा गया है कि धमाके के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

पाराचिनार अफ़ग़ान सीमा के क़रीब है और वहां रहने वाले ज़्यादातर शिया हैं. लेकिन इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में अलग अलग समुदायों के लोग रहते हैं और वहां शिया और सुन्नी समुदाय के बीच शांति क़ायम करने की कोशिशें आम तौर पर नाकाम साबित हुई हैं.

कुर्रम उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़रीब है, जहां डेढ़ साल से तालिबान चरमपंथियों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान सेना का अभियान जारी है.

इस अभियान के चलते पाकिस्तान में हिंसक वारदातों में कुछ कमी आई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>