यहां 'सैनिक' काटते हैं बाल

शंघाई स्थित विनफ़ेंग सैलून प्रशिक्षण केंद्र
    • Author, फ़िल कूम्स
    • पदनाम, पिक्चर एडीटर
  • प्रकाशित

फ़ोटोग्राफ़र जोनाथन ब्राउनिंग 2007 से चीन में रहते हैं. उनकी हालिया फ़ोटो सिरीज़ फ़ैशनेबल वेनफ़ेंग सैलून पर आधारित है.

ब्राउनिंग कहते हैं, “चीन में सैलूनों की भरमार है. ये सस्ते होते हैं. वहां सिर्फ़ पांच डॉलर में बाल काटने के अलावा शैंपू करते हैं, बाल सुखाते हैं और सिर की मालिश भी कर देते हैं.”

सुबह सात बजे सेना की तरह ही रोल कॉल होती है.
इमेज कैप्शन, सुबह सात बजे सेना की तरह ही रोल कॉल होती है.

विनफ़ेंग सैलून में पुरुष नौसेना स्टाइल की पोशाक पहनते हैं और महिलाएं हवाई जहाज़ की एयर स्टीवर्डेस की वेशभूषा में होती हैं. उनके कंधों पर सैनिकों की तरह ही पट्टे लगे होते हैं, जिनसे उनका रैंक पता चलता है.

पूरे देश से चुने हुए प्रशिक्षु शंघाई स्थित विनफ़ेंग मुख्यालय के बोर्डिंग कॉलेज में हुनर सीखते हैं.

ब्राउनिंग कहते हैं, “सुबह के सात बजते ही रोल कॉल होती है और दिन शुरू हो जाता है. सुबह के नाश्ते के बाद नाचना-गाना होता है और उसके बाद शुरू होती है क्लास, जो दिनभर चलती रहती है.”

बड़े हॉल में लड़कियों को सिर की मालिश करने की ट्रेनिंग दी जाती है.
इमेज कैप्शन, बड़े हॉल में लड़कियों को सिर की मालिश करने की ट्रेनिंग दी जाती है.
एक प्रशिक्षु स्टूडेंट
इमेज कैप्शन, एक प्रशिक्षु स्टूडेंट फ़ाउंडेशन और आई लाइनर लगाते हुए.
इस तरह दी जाती है 'आई ब्रो' बनाने की ट्रेनिंग.
इमेज कैप्शन, इस तरह दी जाती है 'आई ब्रो' बनाने की ट्रेनिंग.
और यह है चेहरे की मालिश.
इमेज कैप्शन, और यह है चेहरे की मालिश.
यह लड़की हेअरड्रेसिंग क्लास में मॉडल बनी बैठी है.
इमेज कैप्शन, यह लड़की हेअरड्रेसिंग क्लास में मॉडल बनी बैठी है.
कॉलेज में मनोरंजन के लिए पूल टेबल और इंटरनेट का इंतज़ाम भी है.
इमेज कैप्शन, कॉलेज में मनोरंजन के लिए पूल टेबल और इंटरनेट का इंतज़ाम भी है.
प्रशिक्षु बाहर निकलकर काम सीखने के लिए मुफ़्त बाल काटते हैं.
इमेज कैप्शन, प्रशिक्षु बाहर निकलकर काम सीखने के लिए मुफ़्त बाल काटते हैं.
विनफ़ेंग सैलून सुबह के 10 बजे से रात के 12 बजे तक खुले रहते हैं.
इमेज कैप्शन, विनफ़ेंग सैलून सुबह के 10 बजे से रात के 12 बजे तक खुले रहते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>