रमीज़ राजा और मोहम्मद यूसुफ़ में तीखी तक़रार

मोहम्मद यूसुफ़ और रमीज़ राजा
प्रकाशित

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान टीम में वापसी पर रमीज़ राजा और मोहम्मद यूसुफ़ के बीच एक टीवी शो पर हुई चर्चा ने ऐसा तल्ख़ मोड़ लिया की जल्द ही वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी.

रमीज़ राजा: देखिए जी, सबसे पहले तो ये दाढ़ी बढ़ाकर झूठ बोलना लोग बंद कर दें.

मोहम्मद यूसुफ़: आप जैसे बेशर्म आदमी यही कह सकते हैं. क्योंकि बातें करनी ही आती हैं आपको, खेलना तो आता नहीं. मेरे सामने लाएं इन्हें, कितने बड़े प्लेयर थे ये?

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर-कमेंटेटर रमीज़ राजा और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ़ के बीच हुई ये तीखी तक़रार स्पॉट फ़िक्सिंग की वजह से बैन झेलकर मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी पर हुई.

<bold><documentLink href="https://www.youtube.com/watch?v=KjDKgEUBf3s" document-type="video"> (देखें: राजा और यूसुफ़ की तक़रार का वीडियो)</documentLink></bold>

मोहम्मद आमिर पर अब बैन हट चुका है.

मोहम्मद आमिर
इमेज कैप्शन, मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी को लेकर हो रही थी बहस

बहस के दौरान मोहम्मद यूसुफ़ ने कहा, "रमीज़ राजा. आपने 57 टेस्ट में सिर्फ़ दो शतक ही बनाए हैं. ख़ुद दाढ़ी रखने की हिम्मत नहीं हुई और मेरी दाढ़ी की बात करते हो. आपके जैसे लोगों को तो क्रिकेट पर बोलना ही नहीं चाहिए. आप ज़्यादा से ज़्यादा इंग्लिश टीचर हो बस. उससे ज़्यादा कुछ नहीं."

जवाब में रमीज़ राजा ने कहा, "तुम कहने को कुछ भी कह सकते हो. लेकिन तुम्हारे जैसे लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है."

बीच-बीच में टीवी एंकर दोनों को शांत करने की नाकाम कोशिश करते रहे.

आख़िर में रमीज़ राजा बोले, "जब मुझे डिबेट में बुलाया करें तो ऐसे बेशर्म लोगों को ना बुलाया करें."

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ़ ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया और कहा कि रमीज़ राजा और मोहम्मद यूसुफ़ पाकिस्तानी बड़े नाम हैं और उन्हें ऐसी बहस से बचना चाहिए.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)