उत्तर कोरिया को 'भारी क़ीमत चुकानी होगी'

इमेज स्रोत, epa
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को अंतरिक्ष में उपग्रह न भेजने की चेतावनी दी है.
दक्षिण कोरिया ने धमकी वाले अंदाज़ में कहा है कि अगर वह अपनी योजना को आगे बढ़ाता है तो उसे इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी.
मंगलवार को उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि वो आठ से 25 फरवरी के बीच उपग्रह छोड़ेगा.
आलोचकों का दावा है कि उत्तर कोरिया उपग्रह प्रक्षेपण की आड़ में बैलेस्टिक मिसाइल टेस्ट करेगा.
उधर, जापान के रक्षा मंत्री ने अपने क्षेत्र में घुसने वाली किसी भी मिसाइल को मार गिराने के निर्देश दिए हैं.
अमरीका ने चेतावनी दी कि मिसाइल लॉन्च को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन माना जाएगा और उत्तर कोरिया पर ताज़ा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
उत्तर कोरिया का दावा है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण है.
उत्तर कोरिया ने छह जनवरी को चौथा परमाणु परीक्षण किया था, जिसके बाद उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा था.

इमेज स्रोत, AFP
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



























