रूसी स्कीयर को बचाया भारतीय सेना ने

    • Author, माजिद जहांगीर
    • पदनाम, श्रीनगर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

भारत प्रशासित कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को भारतीय सेना ने एक रूसी स्कीयर को तब बचाया, जब वह स्कीइंग करते हुए बेक़ाबू होकर गहरी खाई में गिर गया था.

सेना के मुताबिक़ 33 साल के दमित्री लोबनोव को सेना ने बचाया है जो गुलमर्ग के ऑफर की ऊँची बर्फ़ीली पहाड़ियों पर स्कीइंग कर रहे थे.

लोबनोव छह रूसी स्कीयर की टीम का हिस्सा थे, जो अपारवट में स्कीइंग करने गए थे. वहां से वह गिर गए.

सेना ने बताया है कि स्कीयर को गहरी चोटेें आई हैं.

स्कीयर की टीम ने सेना को फ़ोन किया. इसके बाद सेना की बचाव टीम घटनास्थल पहुँची. उन्हें निकालकर सेना के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में ले जाया गया.

आर्मी प्रवक्ता डी गोस्वामी ने बताया कि सेना के जवानों को छह किलोमीटर दूर बर्फ़ में पैदल चलकर मेडिकल सेंटर पहुँचना पड़ा. दमित्री की हालत बेहतर बताई गई है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)