उत्तर कोरिया ने दाग़ी कम दूरी की मिसाइल

इमेज स्रोत, AFP PHOTOKCNA VIA KNS
दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक़ उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाले दो बैलिस्टिक मिसाइल दाग़े हैं.
दक्षिणी कोरिया की सेना ने बताया कि ये दो मिसाइलें हवानघे प्रांत से गुरुवार को दागी गई थीं. सेना ने आगे कोई विस्तृत ब्योरा दिए बग़ैर बताया कि बाद में ये मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के समुद्र में गिरी.
ये कहा जा रहा है कि पूर्वी समुद्र तट से दाग़ी गईं ये मिसाइल 500 किलोमीटर उड़कर समुद्र में गिरी.

इमेज स्रोत, AFP PHOTOKCNA VIA KNS
बुधवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दावा किया था कि उनके वैज्ञानिकों ने छोटे परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं, जिन्हें बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाया जा सकता है.
हालांकि दक्षिणी कोरिया का कहना है कि उसे ऐसा कर पाने में वक़्त है.
लेकिन ये दावा पूरी तरह सही नहीं हो सकता क्योंकि परमाणु हथियारों को छोटा किए बिना प्योंगयांग अपने परमाणु हथियार मिसाइल में नहीं रख सकता. हालांकि कई विश्लेषक सोचते हैं कि इस क्षमता को हासिल करने के लिए अभी भी उत्तर कोरिया को कई साल लगेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)






















