चेतावनी सूची में थे ब्रसेल्स हमलावरः अमरीका

इब्राहिम बकरावी
प्रकाशित

अमरीका ने कहा है कि बेल्जियम में हमला करने वाले भाई इब्राहिम और ख़ालिद बकरावी उसकी निगरानी सूची पर थे.

वहीं बेल्जियम ने माना है कि ब्रसेल्स के हमलावरों को लेकर उससे ग़लती हुई है.

तुर्की ने कहा है कि उसने इब्राहिम अल बकरावी को पिछले साल जून में गिरफ़्तार किया था और बाद में प्रत्यर्पित कर दिया था.

तुर्की ने बेल्जियम को उसके 'विदेशी लड़ाका' होने की चेतावनी भी दी थी.

तुर्की का कहना है कि उसकी चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर दिया गया था.

ब्रसेल्स के हमलावर

हमलों के बाद बेल्जियम के गृहमंत्री और न्यायमंत्री ने इस्तीफ़े की पेशकश की है. हालांकि प्रधानमंत्री ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया है.

मंगलवार को हुए आत्मघाती हमलों में 30 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और क़रीब ढ़ाई सौ घायल हुए हैं.

तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली है.

दूसरी ओर बेल्जियम ने ख़तरे का स्तर घटा दिया है.

ब्रसेल्स में सुरक्षाकर्मी

ब्रसेल्स में बैठक कर रहे यूरोप के गृह और न्याय मंत्रियों ने पेरिस और ब्रसेल्स हमलों की साझा जांच पर ज़ोर दिया.

नीदरलैंड्स ने गुरुवार को बकरावी के तुर्की से प्रत्यर्पित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास बेल्जियम का वैध पासपोर्ट था और वो किसी भी चेतावनी सूची में शामिल नहीं थे इसलिए नीदरलैंड्स के पास उन्हें हिरासत में लेने का कोई कारण नहीं था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)