पेरिस हमले के 'अहम संदिग्ध की गिरफ़्तारी'

प्रकाशित

पिछले साल नवंबर में हुए पेरिस हमले के बाकी बचे एक अहम संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

बेल्जियम के मीडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद अबरीनी है.

स्थानीय मीडिया का कहना है कि अबरीनी पांच महीनों से फरार था और उसे ब्रसेल्स के अंडरलेख्त इलाक़े में गिरफ़्तार किया गया.

सूत्रों का कहना है कि ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर 22 मार्च को हुए हमले से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज में 'हैट वाले' जिस संदिग्ध को दिखाया गया है, वो अबरीनी भी हो सकता है.

अभियोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ब्रसेल्स धमाकों के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

ब्रसेल्स में एयरपोर्ट और एक मेट्रो स्टेशन पर हुए हमलों में 32 लोग मारे गए थे जबकि पिछले साल 13 नवंबर को पेरिस में कई जगहों पर हमलों में 130 लोग मारे गए थे.

31 वर्षीय अबरीनी मोरक्को मूल का बेल्जियन नागरिक है. माना जाता है कि उसने पेरिस हमलों से दो दिन पहले एक अन्य संदिग्ध हमलावार सालाह अब्देसलाम के साथ मिल कर एक पेट्रोल स्टेशन का वीडियो बनाया था.

अबरीनी और अब्देसलाम की ब्रसेल्स में बचपन से दोस्ती रही है. अब्देसलाम को मार्च में हिरासत में लिया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)