परमाणु हथियार नहीं चलाएंगे बशर्ते...

किम जांग उन
प्रकाशित

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक़ देश के नेता किम जोंग उन का कहना है कि संप्रभुता का ख़तरा न हो तो उनका देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा.

उत्तर कोरिया ने एक अंतरराष्ट्रीय समझौते से पीछे हटते हुए अपना पहला परमाणु परीक्षण 2006 में किया था.

दक्षिण कोरिया और अमरीका के ख़िलाफ़ उत्तर कोरिया परमाणु हमले की धमकी कई बार दे चुका है.

लेकिन कुछ ख़बरों के मुताबिक़, किम जोंग उन ने प्योंगयांग में आयोजित वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में कहा है कि वे उन देशों के साथ संबंध सामान्य करना चाहते हैं जिनके साथ उत्तर कोरिया की तनातनी रही है.

उत्तर कोरिया

सरकारी मीडिया ने किम जोंग उन के हवाले से लिखा है कि भरोसा और आपसी तालमेल के लिए दक्षिण कोरिया के साथ और अधिक बातचीत होनी चाहिए.

उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर कोरिया 'परमाणु अप्रसार और दुनिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने की बाध्यता का पालन करेगा.'

साल 1980 के बाद उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी की अपनी तरह की ये पहली बैठक है.

किम जोंग उन उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)