तुर्की के सैनिकों ने 'मारे सीरियाई बच्चे'

इमेज स्रोत, Getty
सीरियाई कार्यकर्ताओं का कहना है कि तुर्की के सीमा सुरक्षा बलों ने कम से कम आठ सीरियाई शरणार्थियों को मार गिराया है, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे.
ब्रिटेन स्थित संस्था 'द सीरियन अॉब्ज़रवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स' ने बताया कि ये घटना शनिवार रात की है जब इन लोगों ने सीरिया से तुर्की में घुसने का प्रयास किया.
मारे गए लोगों से ज्यादातर एक ही परिवार के बताए जाते हैं जिनमें महिला और बच्चे भी हैं.
वहीं तुर्की की सेना ने शरणार्थियों को मारने से इनकार किया है. उसका कहना है कि तुर्की के सुरक्षा कर्मियों ने सिर्फ चेतावनी के तौर पर गोलियां दागी थीं.
ये घटना सीरिया के उत्तरी शहर जिसर-अल-शुगोर के पास एक सीमा चौकी की है. इस शहर पर जिहादी समूहों का नियंत्रण है.
तुर्की का कहना है कि उस पर ग़लत आरोप लगाया जा रहा है और उस पर यूरोपीय संघ की तरफ से शरणार्थियों को रोकने का बहुत दबाव है.
गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया से 27 लाख से अधिक लोगों ने तुर्की में शरण ली हुई है. लेकिन तुर्की ने महीनों पहले अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)


























