'उ.कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया'

इमेज स्रोत, AP
दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.
दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री हिस्से में किया है.
उत्तर कोरिया परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं.
संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक, उत्तर कोरिया किसी भी तरह की बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर सकता है.
उत्तर कोरिया के ख़तरे से निपटने के लिए अमरीका और दक्षिण कोरिया एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने पर राज़ी हुए हैं.
दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने सिनपो तट से स्थानीय समयानुसार 11.30 बजे मिसाइल परीक्षण किया.
उत्तर कोरिया ने इस बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


























