नीस हमलावर के साथ 'पांच अन्य लोग'

फ्रांस
प्रकाशित

फ्रांस के नीस में बास्तील डे पर ट्रक से हमला करने वाले मोहम्मद लूहवेज़ बूहलल को हिरासत में लिए गए पांच लोगों से मदद मिली थी.

फ्रांस के प्रॉसिक्यूटर फ्रांसुआ मॉलिन्स ने ये जानकारी दी.

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस हमले की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी.

उन्होंने ये भी कहा कि एक संदिग्ध ने हमले के अगले दिन नीस में हमले की जगह का वीडियो बनाया था.

हिरासत में लिए गए पांच संदिग्धों पर चरमपंथ के आरोप लगाए गए हैं.

31 साल के बूहलल का तालुक्क़ फ्रांस और ट्यूनीशिया था और रिहाईश नीस में थी.

हिरासत में लिए गए 22 से 40 साल की उम्र के बीच के चार पुरुष और एक महिला को जल्द ही अदालत में पेश किया जाना है.

फ्रांस

इनमें आल्बेनियाई मूल के एक दंपत्ति भी शामिल हैं, इन पर लूइवेज़ बूहलल को पिस्तौल देने का संदेह है.

इनमें से एक ने कथित तौर पर बूहलल को हमले की रात टेक्स्ट मैसेज भेजा था जिसमें हथियारों के बारे में बात की गई थी.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ पुलिस ने एक शख़्स के घर से कलाश्निकॉव राइफ़ल और गोला-बारूद बरामद किए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)