आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान में नूरानी दरगाह पर पचास से अधिक लोगों की मौत
प्रकाशित
पाकिस्तान में चरमपंथी सूफ़ी दरगाहों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं. शनिवार को भी ऐसी ही एक वारदात में बलोचिस्तान की शाह नूरानी दरगाह पर पचास से अधिक लोगों की मौत हुई. लेकिन चरमपंथी धमकियों के बावजूद, इस दरगाह में लोगों का आना जारी है. अक़ीदत और चरमपंथ के इस संघर्ष आम आदमी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा. बीबीसी संवाददाता रिय़ाज़ सुहैल धमाके के अगले दिन वहां पहुंचे जहां श्रृद्धालुओं का आना थमा नहीं था.