आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
यहां सरकार ने बनाई हैं ड्रग्स लेने की जगहें
प्रकाशित
कनाडा में पिछले दो साल में ड्रग्स ओवरडोज़ की वजह से आठ हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
कई लोग तो पेनकिलर्स को भी ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. वहां के वैंकूवर शहर में ये समस्या सबसे विकराल रूप में दिख रही है. समस्या इतनी बढ़ गई है कि शहर में कुछ जगहों को तय कर दिया गया है जहां प्रशिक्षित लोगों की निगरानी में लोगों को ड्रग्स लेने की इजाज़त है.